डीडीयू जक्शन पर चेकिंग के दौरान महाराष्ट्र के दो युवक से 55 लाख कैश बरामद
जनपद चंदौली के पo दीनदयाल उपाध्याय जक्शन के प्लेटफार्म नम्बर 1/2 से जीआरपी और आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान महाराष्ट्र के रहने वाले दो युवको की पिठ्ठू बैग की तलाशी लेने पर उनके बैग से पांच-पांच सौ रुपये के ग्यारह बंडल बनाकर रख्खे 55 लाख रुपये कैश बरामद करते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने दोनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया , दोनो युवक अपने पिट्ठू बैग में गिफ्ट पैकिंग की तरह भर कर 500 के नोटों के ग्यारह बंडल बनाकर रख्खे हुए थे , जो वाराणसी से डीडीयू जक्शन से ट्रेन पकड़कर महाराष्ट्र जाने वाले थे , जीआरपी पुलिस कि माने तो बरामद 55 लाख रुपया रुपया ज्वेलरी हवाला का हो सकता है , दोनो युवक महाराष्ट्र के सांगली और पुणे जिले के रहने वाले है , जीआरपी पुलिस ने बरामद रूपये और युवकों को इन्कम टैक्स विभाग को सौप दिया है ,