झांसी कानपुर हाईवे पर डीसीएम ट्रक ने पीछे से कार में मारी टक्कर सीएनजी टैंक फटने से लगी आग दूल्हे सहित चार लोग जिंदा जले
झांसी कानपुर हाईवे पर बीती रात तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने आगे जा रही कार में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे कार में आग लग गई, आग लगे कार में दूल्हे सहित चार लोगो की जिंदा जलकर मौत हो गयी, जब कि स्थानीय लोगो द्वारा बड़ी मुश्किल से आग लगे कार का शीशा तोड़कर एक बच्चे सहित दो लोगो को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया, दोनो गम्भीर रूप से घायलो का मेडिकल कॉलेज भर्ती कर इलाज किया जा रहा है , दिलदहला देने वाली दर्दनाक हादसा झांसी कानपुर राजमार्ग पर हुआ, झांसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा थर्मल पावर हाउस के सामने ओवर ब्रिज पर देर रात की है, तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने आगे जा रही एक कार में टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई, कार में दूल्हे व चार साल के बच्चे सहित कुल 6 लोग सवार थे, सभी फंस गए , फाफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगो जब तक बाहर निकलते तब तक आग से जलकर चार लोगों की मौत हो चुकी थी, घायल दो लोगों को कार से बाहर निकाल उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया , मिली जानकारी के अनुसार एरच थाना क्षेत्र के रहने वाले आकाश अहिरवार 25 वर्षीय की शादी थाना बड़ागांव क्षेत्र के छपरा गांव में तय हुई थी, कार से दूल्हा और उसका बड़ा भाई और उसका चार वर्षीय भतीजे के साथ तीन लोग और सवार थे, रात्रि करीब 12:00 बजे पारीछा थर्मल पावर हाउस के सामने बने ओवर ब्रिज पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक डीसीएम ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से कार में लगा सीएनजी टैंक फट गया और उसमें आग लग गई ,