झांसी एसटीएफ एनकाउंटर में मारे गए शूटर गुलाम के शव को परिवार ने लेने से किया इंकार
झांसी एसटीएफ एनकाउंटर में मारे गए प्रयागराज के शूटर गुलाम के शव को उनके परिवार के लोगो ने लेने से इंकार कर दिया , उसकी माँ और भाई राहिल हसन ने कहा कि वह मेरा भाई गुलाम हसन एक अपराधी प्रवृत्ति था हम लोग उसके शव नहीं लेंगे , उसने ऐसा कार्य किया जिससे हमारे परिवार की बड़ी बदनामी हुई , पूरी इज्जत को गुलाम ने मिट्टी में मिलाने का काम किया है , वहीं मीडिया से बात करते हुए गुलाम हैं की माँ खुशनुदा ने कहा कि जितने भी लोग गंदा काम करने वाले हैं वह मिट्टी में मिल जायेंगे , यूपी एसटीएफ ने कुछ गलत नहीं किया , तुमने भी तो किसी को मारकर गलत किया था , आज जब तुम्हारे पर आयी तो हम उसको गलत कैसे कह सकते है , मैं गुलाम हसन के शव को नहीं लूंगी , उसकी पत्नी का उन पर हक है , मैं उसको मना नहीं कर सकती , गलत काम करने वालों का यही हश्र होता है ,