जौनपुर में भाजपा नेता को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर की हत्या
जौनपुर में भाजपा नेता प्रमोद यादव को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया , प्रमोद यादव धनंजय सिंह की पूर्व पत्नी जागृति के खिलाफ भाजपा के टिकट से विधानसभा चुनाव भी लड़े थे, जौनपुर थाना सिकरारा क्षेत्र बोधापुर गांव के रहने वाले प्रमोद यादव को आज सुबह दस बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार अज्ञात तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, गोली उनके सीने में लगी बताया गया, जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग दस बजे प्रमोद यादव अपने चार पहिया वाहन से घर से निकले, और वह ज्योंहि गांव के मोड़ के पास रायबरेली-जौनपुर मार्ग के पास पहुंचे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग आए और गोली मार दी, घायल प्रमोद यादव को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत गजोसित कर दिया, घटना के पीछे के कारणो का अभी स्पष्ट पता नही चल सका है, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देने से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया है, पुलिस अधीक्षक ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर रवाना कर दिया है ,