जौनपुर में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार पति पत्नी की दर्दनाक मौत
जौनपुर जनपद के थाना जलालपुर क्षेत्र के इजरी गांव के पास आज तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी, बताया गया कि पति पत्नी नेवढ़िया क्षेत्र के दौड़ी गांव के रहने वाले थे, जो जौनपुर से दवा लेकर वापस घर लौट रहे थे , थाना जलालपुर क्षेत्र के इजरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में उनकी मोटरसाइकिल आ गयी, दुर्घटना में पति की मौके पर मौत हो गयी, जब कि पत्नी चमेला देवी गंभीर रूप से घायल थी, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चमेला देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया जहा इलाज के दौरान उनकी भी मौत ही गयी , पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,