जौनपुर में 17 साल के बच्चे का सर कलम करने वाले कातिल राजधानी लखनऊ में धरे गए
जौनपुर जनपद के थाना गौराबादशाहपुर के कबिरुद्दीन गांव में 17 साल के अनुराग यादव हत्याकांड के दो आरोपियों को राजधानी लखनऊ पुलिस ने चेकिंग के दौरान धर दबोचा, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिखने पर पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि कल जमीनी विवाद में अनुराग यादव की तलवार से गला काटकर ये लोग हत्या कर फरार हो गए थे, जौनपुर पुलिस सूचना पर लखनऊ पहुंची, अलीगंज पुलिस ने जौनपुर पुलिस को दोनों आरोपियों सूरज यादव व रमेश यादव को कस्टडी में लेकर जौनपुर के लिए रवाना हुई ,