जगद्गुरु कृपालु महाराज की बेटियों के कार का एक्सीडेंट बड़ी बेटी की मौत दो अन्य बेटिया गंभीर रूप से घायल
जगद्गुरु कृपालु महाराज की बेटियों की कार का रविवार की सुबह करीब आठ बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर ग्रेटर नोएडा दनकौर के पास एक्सीडेंट हो गया, दुर्घटना में जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी डॉo विशाखा त्रिपाठी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जब कि उनकी दो अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी, मिली जानकारी के अनुसार जगद्गुरु कृपालु महाराज की बेटियां कर से दिल्ली जा रही थी, दिल्ली जाते समय उनकी कार यमुना एक्सप्रेस पर डंपर से टकरा कर एक्सीडेंट हो गया, दुर्घटना में उनकी बड़ी बेटी डॉo विशाखा त्रिपाठी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जब कि उनकी दो अन्य बेटियां डॉo श्यामा त्रिपाठी और डॉo कृष्णा त्रिपाठी गंभीर रूप से दुर्घटना में घायल हो गयी, उनकी भी हालत गंभीर बतायी गयी, दोनों को इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है,