छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आज नक्सली हमला विस्फोट में DRG के 11 जवान हुए शहीद
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आज नक्सलियों द्वारा एक बड़ा हमला किया गया , विस्फोट हमले में 11 वीर जवान शहीद हो गए , छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया , नक्लसलियों द्वारा लगाई गयी आईईडी से डीआरजी के 10 जवान और एक ड्राइवर विस्फोट हमले में शहीद हो गए , घटना दंतेवाड़ा जिले अरनपुर के पेड़का रोड़ की बताई जा रही है , हादसे के बाद सीएम भूपेश बघेल ने घायल जवानों के शहीद होने पर दुःख जताया है , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शहीदों को सादर नमन उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं , नक्सली बौखलाहट में घटना को अंजाम दिया है , किसी भी नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा , पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि दंतेवाड़ा के अरनपुर में पुलिस वाहन पर हमला करके नक्सलियों ने कायरता दिखाई है , इस हमले में शहीद हुए हमारे DRG के 10 वीर जवान और 1 ड्राइवर की शहादत को नमन करते हुए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें , मिली जानकारी के अनुसार DRG जवान सर्चिंग पर निकले थे , बारिश होने की वजह से वह फंसे थे , डीआरजी की टीम फंसे जवानों को लेने प्राइवेट वाहन से जा रहे थे , तभी नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया , ब्लास्ट में 10 जवान व एक ड्राइवर शहीद हो गए , सभी डीआरजी के जवान थे ,