चंदौली में कान में लगा इयरफोन दो युवकों के मौत का कारण बना ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत
जनपद चंदौली थाना अलीनगर के तारापुर में आज सुबह 06 बजे बंद रेलवे फाटक को पार करते समय बाइक सवार दोनो युवक ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई, बताया गया कि दोनों युवक अपने कान में इयरफोन लगाए हुए थे, जिसकी वजह से दोनों युवक न तो ट्रेन की आवाज सुन सके, और नाही रेलवे गेटमैन जो जोर जोर से चिल्लाता रहा उसकी आवाज सुन सके, कान में लगा इयरफोन दोनो युवकों के मौत का कारण बन गया, बताया गया कि शहाबगंज अरारी गांव का रहने वाला प्रमोद पासवान उम्र 22 व जीवनपुर गांव निवासी आकाश यादव उम्र 22 दोनों युवक आज रविवार की सुबह 06 बजे घर से तारापुर खेल मैदान में फुटबाल खेलने के लिए बाइक से निकले थे, रास्ते मे तारापुर रेलवे फाटक बन्द था, इस दौरान रेलवे लाइन के बगल से अपनी मोटरसाइकिल को निकालकर रेलवे लाइन क्रॉस करने लगे, इस बीच दूसरी तरफ से ट्रेन आ गई, दोनों युवको की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी, उनकी बाइक ट्रेन में फंसकर करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई, दोनों युवक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे, फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे,