चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना राणावत को CISF की महिला सुरक्षा कर्मी द्वारा थप्पड़ मारने मामले में पुलिस FIR की कर रही तैयारी
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज एक महिला सुरक्षा कर्मी द्वारा मंडी से सांसद बनी कंगना राणावत को CISF की महिला सुरक्षा कर्मी ने जोरदार थप्पड़ मार दिया , बताया गया कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना राणावत द्वारा किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए प्रदर्शनकारी किसानों को खालिस्तानी कहा था, कंगना राणावत के उस बयान से CISF की महिला सुरक्षा कर्मी कुलविंदर कौर काफी नाराज थी, आज दिल्ली जाने वाली उड़ान में सुरक्षा जांच के बाद जैसे ही कंगना राणावत आगे बढ़ीं वहां तैनात महिला सुरक्षा कर्मी कुलविंदर कौर ने जोर से थप्पड़ मार दिया , इस घटना के बाद CISF कमांडेंट के कमरे में महिला सुरक्षा कर्मी को बिठा लिया गया है, पुलिस इस मामले में एफआईआर की तैयारी कर रही है ,