गाजीपुर से पूर्व सांसद अफजाल अंसारी जमानत मिलने पर आज जेल से रिहा हो गए
गाजीपुर से पूर्व सांसद अफजाल अंसारी को जमानत मिलने के बाद आज शाम जेल से रिहा हो गए , उनकी रिहाई को देखते हुए जेल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था , हम आपको बता दे कि बीते 29 अप्रैल को अफजाल अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में 4 साल की सजा हो गयी थी , तभी से वो गाजीपुर जेल में बंद थे , बीते दिनों हाई कोर्ट उन्हें राहत मिली और गैंगस्टर एक्ट के मामले में उन्हें जमानत मिल गयी थी , जमानत मिलने के बाद सभी कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए आज अफजाल अंसारी की रिहाई हो गयी ,