गाजीपुर मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे सपा नेता धर्मेंद्र यादव कब्र पर फूल चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि न्यायिक जांच का किया मांग
गाजीपुर मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास मोहम्मदाबाद फाटक पर पहुंचे पूर्व सांसद व सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने मुख्तार अंसारी के कब्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया, उन्होंने पूरे प्रकरण में न्यायिक जांच की मांग किया , नेता धर्मेंद्र यादव ने मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास पर गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी, मोहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी और मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया , उसके बाद सपा नेता धर्मेंद्र यादव मुख्तार अंसारी के कब्र पर पहुंचकर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया, एक निजी होटल में मीडिया से मुखातिब होते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्तार अंसारी जी के परिजनों से मुलाकात की है और मुख्तार अंसारी के मौत के बाद जानकारी ली है परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मुख्तार अंसारी के मौत मामले की जांच की मांग की है, और जांच हाईकोर्ट के जस्टिस से करने की बात कही है,