कानपुर में बड़ा हादसा एक ही कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे तीन लोगों की दम घुटने से मौत दो की हालत गम्भीर
कानपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, सर्दी से बचने के लिए एक परिवार अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे थे, दम घुटने से परिवार के तीन लोगो की मौत हो गई , जबकि परिवार के ही उसी कमरे में सो रहे दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को लेकर इलाज के लिए भेजा , जहा डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया , ये मामला कानपुर के बंसती नगर जूही के एक मकान में घटना बताया गया कि जूही स्थित बसंती नगर में पूरन चंद्र शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे , पुलिस के मुताबिक रात में ठंड अधिक होने की वजह से परिवार के 5 लोग एक ही कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए, जिससे नींद के दौरान ही उनकी मौत हो गई, मृतकों में पूरन चंद्र शर्मा 90 वर्ष, इनकी पत्नी मिथला शर्मा 85 वर्ष, और पुत्र नरेंद्र शर्मा 50 वर्ष की मौत हो गई ,