कानपुर जांच में अशोक और भोला सब्जी मसाले सहित 16 कंपनियों के सैंपल फेल जो खाने योग्य नही
कानपुर में यूपी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मसालों की कंपनियों पर पिछले दिनों छापा मारा था, 35 प्रोडक्ट करने वाली मसाला कम्पनियो के सैम्पल लेकर जांच के लिए आगरा भेजा था , जिसमे से 23 की जांच रिपोर्ट आने पर पता चला कि अशोक और भोला सब्जी मसाले सहित 16 कंपनियों के मसाले खाने के योग्य नही है , सभी के सैम्पल फेल हो गए , इन मसालो में पेस्टीसाइट और कीटनाशक इंसेक्टिसाइड की मात्रा काफी अधिक पाई गई, इन मसालो में कीड़े भी मिले हैं, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मसालों की बिक्री पर रोक लगा दी है , जिसमे से 14 अन्य कंपनियों के प्रोडक्ट में हानिकारक पदार्थ मिले हैं, फेल मसालो के मालिकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है,