कांग्रेस यूपी में उपचुनाव नहीं लड़ेगी समाजवादी पार्टी ने गठबंधन की सभी 9 सीटों पर उतारा अपना प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस गठबंधन की सभी 9 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतार दिया, ऐसा तब हुआ जब कांग्रेस पार्टी ने यूपी में उपचुनाव नहीं लड़ने की बात कह दिया, समाजवादी पार्टी ने सभी सीटों पर अपना कैंडिडेट उतार दिया, सपा और कांग्रेस का गठबंधन उपचुनाव में रहेगा, सभी प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के साइकिल निशान पर चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि बात सीट की नहीं जीत की है , इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह 'साइकिल' के निशान पर चुनाव लड़ेंगे , कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है, इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है , देशहित में 'इंडिया गठबंधन' की सद्भाव भरी ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी