उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला
लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया , पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, श्याम नारायण सिंह पुलिस अधीक्षक एटा बनाये गए, राजेश सिंह पुलिस अधीक्षक एटा को कानपुर नगर का पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया , अभिषेक को पुलिस अधीक्षक शामली से पुलिस अधीक्षक बिजनौर भेजा गया, तो वही गौरव बंसवाल को पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी बनाया गया, ईराज राजा को पुलिस अधीक्षक बिजनौर से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर बनाया गया, नीरज कुमार जादौन को पुलिस अधीक्षक बिजनौर से पुलिस अधीक्षक हरदोई बनाया गया, रामसेवक गौतम जो पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर थे उनको पुलिस अधीक्षक शामली बनाया गया , डाo ओमवीर सिंह पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, डाo दुर्गेश कुमार को को पुलिस अधीक्षक जालौन, श्रीकेशव चंद गोस्वामी पुलिस अधीक्षक हरदोई को पुलिस अधीक्षक अधिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा गया