उत्तराखंड गरुड़ चट्टी के पास हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने से पायलट सहित 7 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड गरुड़ चट्टी के पास आज एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया , जिसमे 6 यात्री सवार थे , हेलीकाप्टर सभी 6 यात्रियों को लेकर गरुड़ चट्टी से केदारनाथ जा रहा था , तभी मौसम खराब होने की वजह से उत्तराखंड के गरुड़ चट्टी के पास ही दुर्घटना होने से हेलीकाप्टर क्रैश हो गया , जिसमे पायलट सहित 7 लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी , क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर किसी प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है , दुर्घटना में शिकार हुए सभी यात्री दक्षिण भारत के रहने वाले बताये जा रहे है , उत्तराखंड राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर सेवा के यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने कहा कि हेलीकॉप्टर हादसा खराब मौसम घना कोहरा होने की वजह से हुआ , जिनमें हेलीकॉप्टर के कैप्टन पायलट अनिल सिंह समेत कुल 7 लोगों की मौत हुई है , जिसपर कर्नाटक , झारखंड , और गुजरात के यात्री शामिल है , इस मामले में रुद्रप्रयाग कर जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है ,