उत्तर प्रदेश में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा बन्द आह्वान को लिया गया वापस
उत्तर प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा 8 अगस्त को आजमगढ़ चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा की मौत के मामले में गिरफ्तार हुए प्रिंसिपल व टीचर को लेकर विद्यालय बन्द करने के आह्वान को वापस ले लिया गया , आज प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने एक ज्ञापन सौपा, जिसमे उत्तर प्रदेश में 8 अगस्त को होने वाली हड़ताल को निरस्त किया गया , इसी क्रम में मिर्जापुर स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले सभी आईसीएसई बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों के प्रबंधकों ने प्रिंसिपल व टीचर की गिरफ्तारी के विरोध में आठ अगस्त को विद्यालय बंद करने का फैसला लिया था , उनका कहना था कि बिना जांच किये प्रिंसिपल और शिक्षक को दोषी करार दे दिया गया , जिसके विरोध में आईसीएसई बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों के प्रबंधकों ने 8 अगस्त को विद्यालय बन्द करने का आह्वान किया था , लेकिन आज प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को उत्तर प्रदेश के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा ज्ञापन सौपकर बन्द को वापस लेने का निर्णय किया गया ,