उत्तर प्रदेश में नहीं बढेंगी बिजली की दरें प्रस्ताव को आयोग ने किया खारिज
उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से राहत देते हुए , यूपीपीसीएल के प्रस्ताव को विद्युत नियामक आयोग ने खारिज कर दिया , जिससे अब उत्तर प्रदेश में बिजली की दरें नही बढ़ेंगी , उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर विद्युत नियामक आयोग की ओर से आयी है , जहा देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में नहीं बढेंगी बिजली की दरें , विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरें बढ़ाने पर फिलहाल रोक लगा दी है , बिजली की मौजूदा दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है , यूपी में बिजली की कीमत यथावत रहेगी , बिजली दरों को लेकर यूपी के लोगों को फिलहाल अभी राहत दी गयी है