उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक की किया घोषणा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के निधन अपनी शोक संवेदना जताते हुए तीन दिन राजकीय शोक की घोषणा किया , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर लगते ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदाई है , उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है , ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं , सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है , उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा ,