उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की रोक रहेगी जारी अगली सुनवाई बुद्धवार को
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव चुनाव पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ द्वारा उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना पर सोमवार को जो रोक लगाई गई थी , उसे आगे बढ़ाते हुए कल तक यानी 14 दिसम्बर तक रोक जारी रखने का आदेश जारी किया , अगली सुनवाई बुद्धवार को होगी , नगर निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने में प्रक्रिया का पालन न करने का आरोप राज्य सरकार पर लगाते हुए दाखिल जनहित याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने रोक के आदेश को आगे बढ़ाते हुए 14 दिसम्बर तक के लिए रोक लगा दिया है , अब इस मामले में बुद्धवार को अगली सुनवाई होगी ,