उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने मिर्जापुर के तीन डाक्टरो को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मिर्जापुर जनपद के तीन डाक्टरो को सम्मानित किया , जनपद मिर्ज़ापुर के तीन डाक्टरो को सम्मानित होने पर जनपद के लिए बड़े ही गौरव की बात है , दरसल यूपी हेल्थ कान्क्लेव कार्यक्रम लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में आयोजित किया गया था , कार्यक्रम में प्रदेश भर के जिलों से लगभग 87 चिकित्सकों ने भाग लिया था , कार्यक्रम में प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक बतौर मुख्यातिथि रहे , जिन्होंने अन्य डाक्टरो के साथ मिर्ज़ापुर जनपद के तीन डाक्टरो को अवार्ड देकर सम्मानित किया , जिसमे जनपद के जाने माने वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर संजय कुमार मुसद्दी , डाo एस एन पाठक , डाo सी बी जायसवाल, शामिल रहे ,