इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी को मिली 4 साल की सजा को किया रद्द
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी को गाजीपुर की ट्रायल कोर्ट से मिली 4 साल की सजा को रद्द कर दिया , कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के भाई गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत मिली , अफजल अंसारी की सजा रद्द होने से अब उनकी संसद की सदस्यता बरकरार रहेगी , इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने 4 जुलाई को अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया था, आज हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया , गैंगस्टर मामले में अफजाल अंसारी को पिछले साल 29 अप्रैल 23 को कृष्णानंद राय की हत्या मामले में गैंगस्टर के तहत गाजीपुर एमपी एमएलए कोर्ट से 4 साल की सजा सुनाई गई थी , 4 साल की सजा होने की वजह से अफजाल अंसारी को जेल भी जाना पड़ा था और उनकी संसद की सदस्यता निरस्त हो गई थी , हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा पर रोक लगाए जाने की वजह से अफजाल की सदस्यता बहाल हो गई थी , हाईकोर्ट से सजा रद्द होने से गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में बड़ी राहत मिली ,