आगरा में तीन जूता कारोबारियों के यहाँ आयकर विभाग ने सौ करोड़ नगदी की बरामद सिर्फ एक व्यापारी के यहां मिले 60 करोड़
आगरा में आयकर विभाग ने शनिवार दोपहर 12 बजे तीन बड़े जूता कारोबारियों के 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी किया था , तीनो जूता कारोबारी के यहाँ से आयकर विभाग ने अभी तक सौ करोड़ के करीब नगदी बरामद किया, बताया गया कि सिर्फ एक व्यापारी आलोक नगर स्थित हरमिलाप ट्रेडर्स के घर से आयकर विभाग ने 60 करोड़ से अधिक की नगदी बरामद किया , तीनो व्यापारियों के यहाँ से अब तक 100 करोड़ रुपये आयकर विभाग ने जब्त किए हैं, सूत्रों की माने तो बाकी नोटों की गिनती अभी भी जारी है , बताया गया कि जयपुर हाउस स्थित आलोक नगर में हरमिलाप ट्रेडर्स के रामनाथ डंग के घर में पलंग, अलमारी, जूते के डिब्बे, थैलों व दीवारों से 500-500 के नोटों की गड्डियां मिली है, बरामद नोटों की गिनती के लिए दर्जनों मशीनें मंगानी पड़ीं , बीके शूज के अशोक मिड्डा व मंशु फुटवियर के हरदीप मिड्डा के घर, गोदाम, फैक्टरी व प्रतिष्ठानों पर भी बड़ी संख्या में नगदी बरामद हुई है, आगरा के सभी जूता कारोबारियों में छापेमारी से हड़कम्प मच हुआ है, सूत्रों की माने तो सौ करोड़ के आस पास तीनो व्यापारियों के ठिकाने से नगदी बरामद हुई है, जब कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने जब्त की गई नगदी का आंकड़ा अभी नहीं बताया है ,