आगरा में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर उसके शव को बाथरूम में जमीन खोद कर दफनाया 45 दिन बाद खुला राज
आगरा सिकंदरा के दहतोरा में एक और पत्नी ने अपने पति की हत्या करके उसके शव को बाथरूम की जमीन खोद कर उसे दफना दिया, उसके बाद मिस्त्री को बुलाकर उस पर प्लास्टर करा कर टाइल्स लगवाया दिया, जिससे किसी को शक न हो सके, बताया गया कि महिला का पति सुरेंद्र शराब पीकर उससे रोज झगड़ा किया करता था, झगड़े से तंग आकर सुरेंद्र की पत्नी रूबी अपने पति सुरेंद्र उम्र 44 वर्ष को खीर में ढेरों गोली मिलाकर खिला उसकी हत्या कर दी, इसके बाद उसके शव को बाथरूम में जमीन खोद कर दफना दिया, फिर मिस्त्री को बुलाकर फर्श बनवा उस पर टाइल्स लगवा दी, हत्या के 45 दिन बाद पुलिस एक पुराने मामले में महिला के घर सत्यापन के लिए पहुंची तो पुलिस को देखकर सुरेंद्र की पत्नी रूबी घबरा गई, पुलिस को शक हुआ तो उसने कड़ाई से पूछताछ की तो सुरेंद्र की हत्या करने का मामला खुल गया, पुलिस के अनुसार, खीर में 20 से अधिक नींद की गोलियां मिलाकर हत्या की गई, पुलिस ने फर्श खोदकर सुरेंद्र का कंकाल को बरामद करते हुए रूबी को गिरफ्तार कर लिया,