अयोध्या से दर्शन कर बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस की खड़ी डंपर से टकराई 4 की मौत 8 की हालत गंभीर
अयोध्या से दर्शन कर वापस बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस की खड़ी डंपर में पीछे से टकराई गयी, दर्दनाक हादसे में ड्राइवर सहित 4 दर्शनार्थियों की मौके पर ही मौत हो गयी , तो वही 23 लोग घायल हो गए, जिसमे से 8 लोगो की हालत गंभीर बताई गई , घायलों को गाजीपुर और मऊ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया गया कि हादसा सुबह करीब 5 बजे के करीब कासिमाबाद में बने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 319 चैनेज पर खड़ी डंपर में तेज रफ्तार बस ने पीछे से जोरदार टक्कर हो गई , बस अयोध्या से दर्शन कराकर बिहार के आरा जिला को वापस जा रही थी , बस में करीब 40 लोग सवार बताए गए, दुर्घटना में बस चालक सहित तीन दर्शनथियो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई , हादसे की जानकारी मिलते ही राहत बचाव दल घटनास्थल पर एम्बुलेंस के साथ पहुच घायलो को गाजीपुर और मऊ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया , बस सवार सभी दर्शनार्थी बिहार के निवासी हैं जो अयोध्या से दर्शन करने के बाद बिहार अपने घर वापस जा रहे थे ,