अयोध्या के शबरी रसोई में रामभक्तों को ज्यादा कीमतों पर सामान बेचने का बिल वायरल होने पर शबरी रसोई को ADA ने दिया नोटिस
अयोध्या के शबरी रसोई में रामभक्तों को ज्यादा कीमतों पर सामान बेचने का बिल सोशल मीडिया पर वायरल होने पर विकास प्राधिकरण ने शबरी रसोई को नोटिस जारी किया , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामभक्तों को शबरी रसोई में 55 रुपये में एक चाय, व 65 रुपये में एक टोस्ट दिये जा रहे थे , दो चाय और दो टोस्ट का बिल 252 रुपए ले रहे हैं , साथ ही निर्धारित अन्य टैक्स अलग अलग जिसका कम्प्यूटर बिल बीते दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था , उस वायरल बिल को संज्ञान लेते हुए विकास प्राधिकरण ने शबरी रसोई को नोटिस जारी किया , अयोध्या धाम के टेढ़ी बाजार चौराहे के पास शबरी रसोई है, जिसे गुजरात के एक व्यापारी ने अयोध्या धाम में खोला है , एडीए ने नोटिस देकर 3 दिन में जवाब मांगा है , ADA का कहना है कि जवाब नहीं देने पर इनका टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा ,