सावधान अगर आप नये नौकर या मेड को घर मे रख रहे तो होशियार रहे दो दिन की नौकरानी ने घर मे किया 60 लाख के गहनों पर हाथ साफ
सावधान अगर आपको भी अपने घर पर कामकाज के लिए किसी नौकर को रखने की सोच रहे हैं, तो इस खबर को सावधानी पूर्वक पहले पढ़ लीजिएगा, घटना कानपुर शहर के स्वरूप नगर इलाके में एक चौंकाने वाली चोरी का खुलासा हुआ है, जहां महज दो दिन पहले नौकरी करने आयी नौकरानी घर से 60 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर आराम से फरार हो गयी, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कई महीनों से किसी संपन्न परिवार में नौकरी पाने की फिराक में थी, उसका मकसद बड़ी चोरी कर अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करना था, जानकारी के मुताबिक स्वरूप नगर निवासी कारोबारी विकास शुक्ला ने अपने पालतू कुत्ते की देखभाल और घरेलू कार्यों के लिए मैनपावर एजेंसी के माध्यम से 16 जून को एक लड़की को काम पर रखा था, पहले ही दिन उसने पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया और अलमारी, कमरों तथा आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटा ली, अगले दिन मौका मिलते ही उसने घर में रखे सोने और हीरे के लाखों रुपये के जेवरात समेट फरार हो गयी, पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की ने चोरी किए गए गहनों को अपने कपड़ों और जींस के अंदर इस तरह छिपाया कि बाहर से किसी को शक न हो सके, वारदात को अंजाम देने के बाद वह सामान्य तरीके से घर से निकल गई, जब अगले दिन मेड काम पर नहीं पहुंची तो कारोबारी को संदेह हुआ, उसने घर की अलमारियां चेक किया तो करीब 60 लाख रुपये के गहने गायब मिले, मकान मालिक ने पुलिस ने मामला दर्ज कराया, तो सीसीटीवी फुटेज में युवती घर से खाली हाथ निकलती दिखाई दी, लेकिन कुछ दूरी पर वह अपने कपड़े ठीक करती नजर आई, इसी गतिविधि ने पुलिस का शक गहरा हो गया, पुलिस ने सीडीआर, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी तक पहुंच गई, पूछताछ में पता चला की आरोपी ने वारदात से पहले नया सिम कार्ड खरीदा था और लगातार अपने प्रेमी के संपर्क में थी, लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस दोनों तक राजस्थान के माउंट आबू पहुंच गई, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा, प्रेमी की सलाह पर उसने किसी अमीर परिवार में नौकरी कर बड़ी चोरी करने की योजना बनाई थी, वह पिछले करीब छह महीनों से ऐसे ही किसी अवसर की तलाश कर रही थी, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने का कड़ा, हार, टॉप्स, सोने के बिस्कुट, नकदी और अन्य जेवरात बरामद कर लिए, आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए, लोगों से अपील किया कि किसी भी घरेलू कर्मचारी को काम पर रखने से पहले उसका पूरा सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके ,