वाराणसी एयरपोर्ट पर आज कम दृश्यता के चलते बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई से आने वाले तीन विमानों को किया गया डायवर्ट
वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर आज कम दृश्यता के चलते बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई से वाराणसी आने वाले तीन विमानों को डायवर्ट कर दिया गया , मिली जानकारी के अनुसार अकासा एयर के विमान QP1421 को भुवनेश्वर, इंडिगो के 6E6543 को दिल्ली और 6E915 को कोलकाता डायवर्ट किया गया , आज वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर 800 मीटर से कम दृश्यता होने के चलते तीन विमानों को डाइवर्ट करना पड़ा , विमान डायवर्ट होने के चलते वाराणसी एयरपोर्ट से जाने वाले यात्री विमान के आने का इंतजार करते रहे , इन दिनों लगातार घने कोहरे के चलते वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने वाले विमानों को डाइवर्ट करना पड़ रहा है ,