यूपी विधानसभा में किसी विधायक के कारपेट पर गुटखा थूकने पर विधानसभा स्पीकर नाराज़
यूपी विधानसभा के सदन में एक सदस्य ने गुटखा खाकर विधानसभा के कार्पेट पर थूक कर गंदगी करने पर विधानसभा अध्यक्ष काफी नाराज होते हुए कहा कि मैने सीसीटीवी कैमरे में उन्हें देखा है, वो आकर मुझसे मिल लें, विधानसभा अध्यक्ष ने गुटका थूकने वाले का नाम उजागर नहीं किया, उन्होंने कहा कि एक आदमी की वजह से सबकी बेइज्जती नही होने दूंगा, मैने उन्हें कैमरे में देख लिया है, मैं किसी के सामने उन्हें अपमान नही कर सकता, कोई ऐसा न करे और यदि कोई कर रहा है तो पड़ोस में बैठे सदस्य उन्हें मना करें, सदन सबका है सभी लोग इसे स्वच्छ रखें,