यूपी में शराब पीने के शौकीन लोगो की वजह से जून महीने में गजब का बढ़ा आबकारी विभाग का राजस्व
यूपी में शराब व बियर के शौकीन लोगो ने आबकारी विभाग के राजस्व को तेजी से बढ़ा रहे है, बीते जून माह में आबकारी विभाग के राजस्व रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई, लखनऊ आबकारी विभाग ने जून माह में 5,173 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले वर्ष के जून माह में प्राप्त 4,458.23 करोड़ की तुलना में 16.05% अधिकं है, वहीं दूसरी ओर विभाग ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है, जून माह के अंत तक पूरे प्रदेश में 2,65,870 छापे मारे गए, इस दौरान 29,267 प्राथमिकी दर्ज करने के साथ करीब 9 लाख लीटर अवैध शराब बरामद की गई, साथ ही 4,641 लोगों को गिरफ्तार कर 804 लोगो को जेल भेजा गया, तस्करी में इस्तेमाल 31 वाहनों को भी जब्त किया गया ,