यूपी के सुल्तानपुर में भरतजी सर्राफ की दुकान में पांच करोड़ की डकैती 3 किलो सोना 30 किलो चाँदी लूटकर लुटेरे फरार
यूपी के सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार चौक में आज हौसला बुलन्द लुटेरों ने दिन दहाड़े भरत जी सर्राफ की दुकान में घुसकर लगभग पांच करोड़ की डकैती कर लिए, जिसमे 3 किलो सोना और 30 किलो चाँदी लूटकर लुटेरे फरार हो गए , पूरी वारदात CCTV में कैद हो गयी है, दिन दहाड़े 5 करोड़ की डकैती के बाद से सर्राफा कारोबारी में भारी आक्रोश है , तो वही पुलिस अधीक्षक लुटरों को पकड़ने के लिए सर्राफा कारोबारियो से 24 घंटे का समय मांगा है, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए चारो तरफ नाकाबंदी कर दी गई है, अपराधी शहर से बाहर नहीं गए हैं , सूचना मिलते ही मौके पर IG रेंज अयोध्या पहुंच गए, दिन दहाड़े हुई सर्राफा व्यवसाय के यहां घटना पर मीडिया से बात करते हुए कहा पांच टीमें घटना के खुलासा के लिए लगाया गया है, कितना अमाउंट गया है इसका कलक्यूलेट किया जा रहा है, घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा, 100% रिकवरी होगी। ,