मिर्ज़ापुर हलिया में तैनात होमगार्ड की टंकी पर बाल धोते समय फिसल कर गिरने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना हलिया पर तैनात एक होमगार्ड की उस समय संदिग्ध मौत हो गयी जब वह बाल में लगे डाई को धोने के लिए थाना परिसर में ही बने पानी की टंकी पर बाल धोते समय फिसल कर गिर गया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना हलिया पर कार्यरत होमगार्ड राजेन्द्र कुमार पुत्र विन्द्रा कोल जो ग्राम हथेडा थाना हलिया के ही रहने वाले थे , बताया गया कि आज वह अपने बाल में डाई कराया था , जिसे धोने के लिए थाना प्रांगण में बनी पानी की टंकी पर धोते समय फिसल कर गिर गये और बेहोश हो गये , मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल अचेतन अवस्था में पी.एच.सी हलिया लाया गया , जहाँ डाक्टरों द्वारा राजेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया गया है , थाना हलिया पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही करते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दे दी ,