मिर्ज़ापुर हलिया पुलिस ने आठ मवेशी के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना हलिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी पर लाद कर ले जा रहे आठ मवेशी के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार पिकअप से वध के लिए ले जाये जा रहे आठ मवेशी के साथ एक अभियुक्त विजय सिंह पुत्र बलराम सिंह उर्फ रामचन्द्र निवासी मढ़ी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया , जबकि उसके दो अन्य साथी जंगल व अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे , तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फरार शातिर गो-तस्कर को थाना लालगंज क्षेत्र से 1.सुरेन्द्र यादव उर्फ रजलू पुत्र फूलचन्द्र यादव निवासी नीबी कुकरकटवा थाना मेजा जनपद प्रयागराज, 2.नजीम पुत्र रुक्सार निवासी बलुआपुर थाना चैनपुर जनपद भभुआ कैमूर बिहार को गिरफ्तार किया , पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करते हुए तीनो को जेल भेजा ,