मिर्ज़ापुर हलिया ड्रमंडगंज क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत मझवां में कच्चा मकान गिरा
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जहा पशुपालक की दो भैंसों की मौत हो गयी , तो वही विकास खंड मझवां के ग्राम पंचायत गोरही में पहली बारिश में गरीब का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, उसमे सो रहे लोग थोड़ी देर पहले ही बारिश का पानी टपकने की वजह से बगल में टिन सेट में सोने आ गए थे, मिली जानकारी के अनुसार मझवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरही के रहने वाले महेंद्र दुबे का कच्चा मकान बारिश में भरभराकर गिर गया , महेंद्र दुबे ने बताया कि रात करीब दो से तीन बजे के बीच हमारी पत्नी और बेटी इसी मकान के आंगन के बगल में चारपाई पर सोए हुए थे, तेज बारिश की वजह से खपरैल से पानी टपकने लगा, तब हम बड़े भाई के टीन शेड में चले गए , उसी समय हमारा कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया, जिसमें गृहस्थी का समान सामान मिट्टी में दब गया, कोई अनहोनी नही हुई ,