मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र में पुलिया के नीचे 27 वर्षीय महिला का शव बरामद गला रेतकर की गई उसकी हत्या
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र के अहुगी कलां गांव में कोआपरेटिव खाद गोदाम के पास एक पुलिया के नीचे 27 वर्षीय महिला का शव दिखने से हड़कम्प मच गया, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहित थाना हलिया पुलिस बल, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्काड मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया जिसमें महिला की हत्या उसके गला को रेतकर की गई है, पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मृतका ।हिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजवाया, साथ ही पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध लोगो को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है ,