मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत दो अन्य घायल
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र के ग्राम रामपुर नौडीहा में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया , जब खेत जोताई करने के बाद ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को सड़क से नीचे उतार रहा था तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया , जिसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गयी , उस पर बैठे दो अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए , मिली जानकारी के अनुसार थाना हलिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर नौडीहा के लालजी राव पुत्र भंगीलाल उम्र करीब 35 वर्ष, अपने निजी ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर घर वापस आ रहे थे कि ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरते समय अनियंत्रित होकर पलट गया , जिसमें चालक लालजी राव की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मृत्यु हो गई , तथा ट्रैक्टर पर साथ में बैठे राधेश्याम व बिंदु घायल हो गये , सूचना मिलने पर थाना हलिया पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से घायल दोनो व्यक्तियों को इलाज के लिए हास्पिटल भिजवाया , पुलिस ने तथा मृत चालक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,