मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र में चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र में आज पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के जा रहे एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , मिली जानकारी के अनुसार उप-निरीक्षक बाली मौर्या पुलिस टीम के साथ वाहनो की चेकिंग कर रहे थे , इसी दौरान बिना नम्बर की अपाचे मोटरसाइकिल से शातिर चोर को देखकर पुलिस ने पकड़ लिया , पुलिस द्वारा बताया गया कि वाहन चोर शुभम यादव पुत्र स्व0 अमरेशचन्द्र यादव निवासी हलिया को गिरफ्तार किया गया , उक्त अपाचे मोटरसाइकिल के चोरी के सम्बंध में थाना कोतवाली देहात पर मामला दर्ज है , अभियुक्त शुभम यादव ने पूछताछ में बताया गया कि वह अपने अन्य साथी के साथ मिलकर मोटरसाइकिलो की चोरी कर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर औने पौने दामों पर बेच दिया करता है , पूर्व में 02 अन्य मोटरसाइकिलों की चोरी कर बिक्री करने की बात बतायी है , पुलिस ने कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया ,