मिर्ज़ापुर सिटी ब्लाक में संकल्प यात्रा कार्यक्रम के समापन पर जनपद के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी हुए शामिल मड़िहान विधायक रहे साथ साथ
मिर्ज़ापुर सिटी ब्लाक के पिपरादाढ़ में संकल्प यात्रा कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मिर्ज़ापुर जनपद के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के समापन में शामिल हुए , उनके साथ पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के साथ साथ जनपद के अन्य जनप्रतिनिधी भी कार्यक्रम में शामिल हुए , कार्यक्रम समापन के बाद कुछ महिलाओं ने अधिकारियों को दिए गए आवेदन पत्र वहीं छोड़े जाने का आरोप लगाया था, वीडियो वायरल होने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री नन्दी ने जिम्मेदार अधिकारियों से इस संबंध में बात किया, मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी जिलाधिकारी एवं सीडीओ विशाल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश बीडीओ सिटी, डीसी एनआरएलएम और डीसी मनरेगा से मांगा गया स्पष्टीकरण साथ ही आवेदन पत्र देने वाली महिलाओं की पहचान करते हुए, बात करते हुए उनके आवेदन के निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए ,