मिर्ज़ापुर सपा नेता की हत्या मामले में अखिलेश यादव के निर्देश पर आज कई विधायक पीड़ित परिवार से मिले
मिर्ज़ापुर जनपद के नरायनपुर ब्लाक के टेडुंआ गाॅव में बीते दिनों सोहन यादव उर्फ सोनू की रात के9 घर के बाहर सोते समय गला काटकर हत्या कर दी गई थी, कई दिन बीत जाने के बाद भी हत्याकांड में शामिल हत्यारो का अभी तक पुलिस पकड़ने में नाकाम रही , जिसको लेकर अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज 21 सदस्यीय कमेटी विधानसभा चुनार के नरायनपुर ब्लाक टेडुंआ गाॅव में पहुंचकर मृत्यक सोहन यादव उर्फ सोनू के पीड़ित परिवार से मिला , समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने व भविष्य में भरसक मदद का भरोसा दिया , प्रतिनिधिमण्डल में विधायक प्रभुनारायण यादव, विधायक संदीप पटेल, विधायक जाहिद बेग, जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, रोहित शुक्ला, परवेज खान, सहित कई और लोग शामिल रहे , समाजवादी पार्टी के विधायको ने कहा कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगीं ,