मिर्ज़ापुर शास्त्री पुल से रोडवेज व अन्य यात्री बसे भी पुल से नही गुजरेगी बसों का भी रूट डायवर्ट
मिर्ज़ापुर शास्त्री पुल का कुछ हिस्सा टूटने की वजह से पुलिस प्रशासन द्वारा बड़े व कमर्शियल वाहनों के साथ साथ रोडवेज व अन्य यात्री बसो का शास्त्री पुल से आवागमन पर रोक लगा दी गयी, अग्रिम आदेश तक शास्त्री ब्रिज से रोडवेज व अन्य यात्री बसे भी नही गुजरेगी, बसों का भी रूट डायवर्ट किया गया , मिर्ज़ापुर शहर से वाया शास्त्री ब्रिज वाराणसी , भदोही, जौनपुर जाने वाली रोडबेज व अन्य यात्री बसों को वाया बथुआ तिराहा, राबर्ट्सगंज तिराहा , बरकछा, चुनार, नारायणपुर तिराहा, होते हुए टेंगरामोड़, राजातालाब होते हुए वाराणसी से भदोही जौनपुर की डायवर्ट किया जायेगा , इसी प्रकार वाराणसी भदोही व जौनपुर की तरफ से वाया शास्त्री ब्रिज होकर मिर्ज़ापुर शहर की तरफ आने वाली सभी प्रकार की रोडवेज व यात्री बसो को चील्ह तिराहे से औराई , राजातालाब, टेंगरा मोड़, नारायणपुर तिराहा चुनार से बरकछा होते हुए मिर्ज़ापुर शहर की तरफ आयेगें , आमजनमास से अनुरोध है कि यातायात सुगम बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें ,