मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से आज पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा आज ही नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी , पुलिस ने धारा 363, 366 में मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए उप-निरीक्षक हरेराम चौरसिया ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से पुलिस टीम के साथ पहुंचकर लड़की को बरामद करते हुए नामजद अभियुक्त गजेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 अमरपाल सिंह निवासी अरगजा पाण्डेयपुर थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार कर लिया , पुलिस द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेज दिया ,