मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र के विजयपुर सरोई में ग्राहक को लेकर चले लाठी डंडे कई लोग घायल
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के विजयपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरोई के पास दो पक्षो में कहा सुनी के बाद मारपीट में दिनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे चलने लगे , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है , मारपीट की घटना देख आसपास के ग्रामीणों में भगदड़ मच गया , दोनो पक्षो में चले लाठी डंडे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए , सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ब्रस्पतिवार का बताया जा रहा है , मिली जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के विजयपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरोई के पास मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी संचालकों के बीच मारपीट हुई , जिसमे लाठी डंडे के साथ कुर्सी वगैरह जो भी हाथ जिसके लगा उसी से मरता नजर आया , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची विन्ध्याचल पुलिस ने जांच में पाया कि मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी संचालकों के बीच ग्राहकों को लेकर मारपीट हुई थी , किसी पक्ष से सम्बन्धित थाने पर कोई तहरीर नही दी गयी है , पुलिस का कहना है तहरीर मिलने के आधार पर कार्यवाही की जाएगी ,