मिर्ज़ापुर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री के हर कार्यक्रम में शामिल रहे पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक
मिर्ज़ापुर जनपद में दो अपने दिवसी दौरे पर आए प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने जनपद के अलग अलग विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व मे सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रमो में बतौर मुख्यातिथि शामिल होकर जनपद के जनप्रतिनिधियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर गरीब कल्याण योजनाओ के बारे में चर्चा किया , बीती रात्रि नगर के लायन्स स्कूल के हाल में व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ सफल कार्यक्रम किया , उसी क्रम में आज चुनार के डॉ सविता मेमोरियल एकादमी हाल मे कार्यक्रम आयोजित किया गया , प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के दर्शन पूजन से लेकर विन्ध्य कॉरिडोर निरीक्षण से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व मे सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष व अन्य कार्यक्रमो में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल तमाम लोगो के साथ शामिल रहे , पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाले अन्य जनप्रतिनिधियों से सदैव आगे रहते है , जनपद के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल इनके साथ भारी भरकम कार्यकर्ताओ के साथ साथ आम जनमानस की फौज है , उसके पीछे की वजह भी है हर किसी के दुःख दर्द में तन, मन, धन, से शामिल रहते है ,