मिर्ज़ापुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियो के ट्रेनिंग जेटीसी एवं आरटीसी का निरीक्षण किया
मिर्ज़ापुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने आज पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियो के ट्रेनिंग जेटीसी एवं आरटीसी का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, मिर्ज़ापुर जनपद में जेटीसी प्रशिक्षण के लिए आवंटित रिक्रूटों की संख्या-627 है जिसमें 502 पुरूष और 125 महिलाएं शामिल है, तथा आरटीसी प्रशिक्षण हेतु आवंटित रिक्रूटों की संख्या-400 पुरूष की है, उक्त निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी एलआईयू, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मीरजापुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें ,