मिर्ज़ापुर लूटकांड में सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा पर कार्यवाही अंजय सिंह होंगे नये सीओ सिटी
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के सामने 12 सितंबर को दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिल से आये चार अज्ञात बदमाशों द्वारा कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर कैश बॉक्स और एक बैग में रख्खे करीब 39 लाख रुपये लूटकर ताबड़तोड़ गोली चलाते कई अन्य लोगो को घायल कर फरार हो गए थे , लुटेरों का अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नही लग पाया , लूट व हत्याकांड मामले में आज बड़ी कार्रवाई की गयी , सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया , अभी तक इस मामले में सीओ सिटी, कटरा कोतवाली थाना प्रभारी, डंकीनगंज चौकी प्रभारी, सहित चार सिपाहियों को निलंबित किया जा चुका है , लूट व हत्या मामले में आज 10 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली है , तो वही मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनन्दन ने नगर क्षेत्राधिकारी पद पर अस्थायी रूप से पुलिस उपाधीक्षक अंजय कुमार सिंह को नियुक्त कर दिया ,