मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र से गायब दो सगी बहनों को पुलिस ने बरामद कर परिजनो को सौपा
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र से घर से कालेज के लिए साइकिल से निकली दो सगी बहने अचानक रास्ते से गायब हो गयी थी , जिसको लेकर परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस को इसकी सूचना दिया था , पुलिस ने आज गायब दोनो सगी बहनों को बरामद कर परिजनो को सौप दिया , हम आपको बता दे कि थाना लालगंज क्षेत्र की रहने वाली दो सगी बहने जिनकी उम्र करीब 23 वर्ष व 21 वर्ष बीते बृहस्पतिवार 14 सितम्बर को घर से करीब चार किलो मीटर दूर कालेज के लिए सुबह नौ बजे साइकिल से निकली थी , दोनो की साइकिल कालेज जाने वाले सड़क मार्ग के किनारे संदिग्ध हालत में पड़ी मिली थी , जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी , पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी दर्ज कर दोनो बहनों की तलाश में पुलिस टीम को लगाया था , आज पुलिस ने गायब दोनो सगी बहनों को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सुपुर्द कर दिया ,