मिर्ज़ापुर लालगंज कलवारी संपर्क मार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारा टक्कर एक कि मौत तीन घायल
मिर्ज़ापुर थाना संतनगर क्षेत्र के लालगंज कलवारी संपर्क मार्ग पर अमोई पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया, दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, तो वही मोटरसाइकिल पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए, मिली जानकारी के अनुसार लालगंज कलवारी संपर्क मार्ग पर एक ही मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार होकर सिरसी नहर में नहाने जा रहे थे, अमोई पुरवा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पिओ ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी , दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तो वही अन्य तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज पीएचसी पटेहरा में किया जा रहा ,