मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में गयी जान माल का कोई नुकसान नहीं
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के इमलिया 84 के पास आज सोमवार की सुबह करीब 10:20 बजे तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में चली गयी , गनीमत रहा कि उसमे सवार यात्रियों के जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ, और एक बड़ा हादसा टल गया , मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट यात्री बस जो रॉबर्टगंज से मिर्जापुर की ओर आ रही थी , आज सुबह तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित थाना राजगढ़ क्षेत्र के इमलिया 84 गर्दा नारे मंदिर के पास सड़के के किनारे गढ्ढे में चली गई , बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई, लेकिन गनीमत रहा कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों को दूसरी बस से आगे के लिए रवाना कराया ,