मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर एक कि मौत दो घायल
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के नहर के पास तेज रफ्तार कार सवार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गयी तो वही मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला और एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया , मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर पति, पत्नी और बच्चे बैठकर जा रहे थे, इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया , सड़क पर पड़े घायलो को स्थानीय लोगो की मदद से घायलो को जिला मंडलीय अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहा डॉक्टरों ने एक की हालत को गम्भीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया, जहा इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी , गम्भीर रूप से घायल महिला और बच्चे का इलाज जारी है , पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया गया ,